बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी। छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रहे ‘गांव चलो संगठन सृजन अभियान’ के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा के निर्देश पर नगर पंचायत कुसमी दर्रीपारा के वार्ड क्रमांक 15 में बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। यह गठन वार्डवासियों की सहमति से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत, कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, कांग्रेस कार्यकर्ता सद्दाम खान सहित वार्ड के मुनेश्वर, कमलेश और शोभनाथ की उपस्थिति रही।
इस दौरान पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि ‘गांव चलो संगठन सृजन अभियान’ का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है, ताकि आमजन की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सके।







