Home चर्चा में भाजपा के ‘गांव चलो-घर चलो’ अभियान में विधायक प्रणव ने किया घर-घर...

भाजपा के ‘गांव चलो-घर चलो’ अभियान में विधायक प्रणव ने किया घर-घर जनसंपर्क

8
0
संवाददाता – तपाश शर्मा
गौरेला-
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित ‘गांव चलो-घर चलो’ अभियान के तहत मरवाही विधानसभा के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने ग्राम चंगेरी, पारसी, करसिंवा, रत्गा, देवगंवा एवं सिलपहरी सहित विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।विधायक प्रणव ने आमजन की समस्याएं सुनीं, केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों को इनका लाभ लेने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए कहा।
उन्होंने किसानों को उन्नत एवं परंपरागत जैविक खेती के महत्व के बारे में समझाया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से जुड़कर आय दोगुनी करने का आह्वान किया। गांव की समस्याओं पर बैठक कर जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर मरवाही विधानसभा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here