Home चर्चा में पोषण पखवाड़ा वर्ष 2026 का हुआ शुभारंभ जिले में 23 अप्रैल...

पोषण पखवाड़ा वर्ष 2026 का हुआ शुभारंभ जिले में 23 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

11
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा/10 अप्रैल 2026/ जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु पोषण अभियान अंतर्गत जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास के संलग्न संदर्भित निर्देश अनुसार इसे वर्ष भी दिनांक 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ वेबकास्ट के माध्यम से जिला कार्यालय, परियोजना कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। इस दौरान मोबाईल, लैपटॉप और प्रोजेक्टर के जरिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जिला अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित विभागीय कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चे के मस्तिष्क का लगभग 85% विकास छह वर्ष की आयु तक हो जाता है, जिसमें जीवन के पहले 1000 दिन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष के 8वें पोषण पखवाड़ा की थीम “जीवन के प्रारंभिक छह वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास” रखी गई है।
पोषण पखवाड़ा के दौरान जिले में निम्न विषयों मातृ एवं शिशु पोषण, 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक उत्प्रेरण, 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम कम करने में अभिभावकों की भूमिका, आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ बनाने में समुदाय की भागीदारी पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएगी। वेबकास्ट के माध्यम से जिला कार्यालय, परियोजना कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में मोबाईल, लैपटॉप, प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है। उक्त वेबकास्ट में जिसमें जिला अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं विभागीय कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here