बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
मां दंतेश्वरी शक्ति केंद्र व विवेकानन्द शक्ति केंद्र से शुरू हुआ भाजपा का जनसंपर्क अभियान
आमजन से संवाद, हितग्राहियों से भेंट और वरिष्ठों का किया सम्मान
6 वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भ्रमण, लोगों के बीच पहुंचे
जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने आज शुक्रवार से शहरी क्षेत्र में “बस्ती चलो घर चलो अभियान” आरंभ किया है। जगदलपुर में पश्चिमी नगर मण्डल में मां दंतेश्वरी शक्ति केंद्र और पूर्वी नगर मण्डल में विवेकानन्द शक्ति केंद्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्ती चलो घर चलो अभियान की शुरुआत की। जिसमें सघन जनसंपर्क करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात, वरिष्ठों का सम्मान किया गया।

भाजपा द्वारा पश्चिमी नगर मण्डल में मां दंतेश्वरी शक्ति केंद्र के अन्तर्गत गंगानगर वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड और राजेंद्र नगर वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया, आमजन से भेंट की और गंगा नगर वार्ड की वरिष्ठ निवासी तुलसी ठाकुर व दंतेश्वरी वार्ड में लच्छिनदई ठाकुर का शाल श्रीफल भेंट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। वहीं पूर्वी नगर मण्डल के विवेकानन्द शक्ति केंद्र में अनुकूल देव वार्ड, विवेकानन्द वार्ड व अब्दुल कलाम वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्ती चलो घर चलो अभियान में लोगों से सीधा संपर्क कर संवाद किया,शासन की योजनाओं के संबंध में अवगत और वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंच कर उनसे भेंट की। पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा जनता के मध्य पहुंचने, जनसंपर्क को नई ऊंचाई देने बस्ती चलो घर चलो अभियान शुरू किया गया है। शहरी क्षेत्र में 22 शक्ति केंद्र में आने वाले सभी 48 वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान पूरा किया जा रहा है। जिसमें मण्डल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, पार्षद गण,बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता घरों में पहुंच सघन जनसंपर्क कर हितग्राहियों व लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं।
आज अभियान की शुरुआत में प्रमुख रूप से निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, श्रीधर ओझा,सफीरा साहू,संजय चंद्राकर,शशिनाथ पाठक,सुधा मिश्रा, विक्रम सिंह यादव, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी,आशा साहू,कलावती कसेर, माधवी मंडल, डिकेंस नाग,बृजेश कपूर, सुलोचना मंडावी, राजपाल कसेर,राहुल सोनी,योगेश पाणिग्रही,गीता नाग,योगेश मिश्रा,राधा बघेल, रितेश सोनी,अभय दीक्षित,शंकर राव,डाकेश्वरी पांडे,पुष्पा तिवारी,खलील खान,बलवंत गोन्नाडे,के.पी यादव,मनी विक्रम नायडू,लक्ष्मी कश्यप,अजय बैरागी,चंद्र मौली नायडू,रेखा सिंह,धीरेन्द्र सिंह,अनुष्का साहू आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







