रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और ‘अपनी रसोई’ (स्टेशन चौक) के संचालक अरुण कांत अग्रवाल (59 वर्ष) का शुक्रवार, 10 अप्रैल को दुखद निधन हो गया। रुकमणि विहार निवासी श्री अग्रवाल के निधन से रायगढ़ के व्यावसायिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर व्याप्त है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 11 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे उनके निवास स्थान रुकमणि विहार से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार कयाघाट स्थित मुक्तिधाम में संपन्न होगा। वे अपने पीछे पुत्र सीए अमन अग्रवाल और सुजय अग्रवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे शहर के प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट आलोक अग्रवाल एवं मिनी मिरेकल स्कूल के संचालक विवेक अग्रवाल के बड़े भाई थे।







