Home कोंडागांव केशकाल: 11 वर्ष से छोटे नन्हे रोजेदार बच्चों को किया गया पुरस्कृत

केशकाल: 11 वर्ष से छोटे नन्हे रोजेदार बच्चों को किया गया पुरस्कृत

13
0

कोंडागांव संवाददाता विनीत पिल्लई

आज आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज व प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम अहमद की मौजूदगी में आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन कोंडागांव जिला द्वारा नन्हे रोजेदार बच्चों का पुरस्कार कार्यक्रम केशकाल मेमन जमत खाना में हुआ है। जिसमें 150 से ज्यादा बच्चों को जिन्होंने रमजान के महीने में रोजा रखा था 11 साल से कम उम्र के बच्चे उन्हें मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर उनकी हौसला बढ़ाई गई जिसमें खास मेहमान संरक्षक कोंडागांव हाजी असलम मंसूरी जी कोंडागांव जिला अध्यक्ष मोहम्मद शकील सिद्दीकी शहर अध्यक्ष जमाल बडगूजर और केसकॉल शहर अध्यक्ष आवेश विरानी की मौजूदगी में सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया गया।

आज दिन के प्रति बच्चों की तरफ से बच्चों का जज्बा तारीफ के काबिल है समाज में एक मैसेज दिया गया कि यह बच्चे यहां उम्र नहीं नियत और इरादे देखे जाते हैं और इसके बाद इस साल जो हज में जाने वाले हाजी साहब का भी स्वागत किया गया और कार्यक्रम में काफी संख्या में बुजुर्ग नौजवान और बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ और अंत में केशकाल शहर अध्यक्ष आवेश विरानी नेसभी का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here