Home चर्चा में कुसमी के रतासिल्ली में फसल विवाद बना मौत की वजह: बेटे ने...

कुसमी के रतासिल्ली में फसल विवाद बना मौत की वजह: बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट —आरोपी गिरफ्तार

10
0

 युसूफ खान/कुसमी। थाना क्षेत्र के ग्राम रतासिल्ली में फसल को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना 6 अप्रैल 2026 की शाम की है, जब आरोपी प्रदीप खलखो ने टमाटर की फसल खराब होने से नाराज होकर अपने पिता लल्लू खलखो के साथ मारपीट की।

बताया जा रहा है कि फसल की देखरेख की जिम्मेदारी पिता को दी गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते फसल को पशुओं ने नुकसान पहुंचा दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर बेटे ने पिता को धक्का देने के साथ लात-घूंसे व डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर 7 अप्रैल को पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए 8 अप्रैल को एफएसएल टीम की मौजूदगी में पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत को हत्या (होमिसाइडल) बताया गया।

पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here