Home चर्चा में तुरीपानी खजूरी में अफीम तस्करी का चौथा आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, 2...

तुरीपानी खजूरी में अफीम तस्करी का चौथा आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, 2 करोड़ की अफीम मामले में बड़ी कार्रवाई 

16
0

कुसमी बलरामपुर

संवाददाता युसूफ खान

कुसमी ब्लॉक के थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुरीपानी खजूरी में अवैध अफीम खेती के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय राजन यादव के रूप में हुई है, जिसे झारखंड के चतरा जिले के ग्राम चाया (कन्दा) से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि झारखंड के चतरा निवासी भूपेंद्र उरांव ने अधिक पैसे कमाने का लालच देकर स्थानीय आरोपियों से उनके खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करवाई थी। पुलिस ने भूपेंद्र उरांव को 15 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। पूछताछ में भूपेंद्र ने खुलासा किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर अफीम की बिक्री ग्राम चाया निवासी राजन यादव को करता था।
इसके बाद पुलिस ने राजन यादव की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। आरोपी लगातार स्थान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन 9 अप्रैल को पुलिस ने झारखंड के चतरा जिले के ग्राम चाया से उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पहले 2 करोड़ की अफीम के साथ पकड़े गए थे आरोपी

12 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तुरीपानी खजूरी में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया द्वारा खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी, एसएफएल और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान खेत से लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य की अफीम बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने सहादुर नगेशिया (34) और दुईला नगेशिया (40) को मौके से गिरफ्तार किया था।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here