Home कोरिया भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में प्रशिक्षण महाअभियान की हुई समीक्षा बैठक

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में प्रशिक्षण महाअभियान की हुई समीक्षा बैठक

13
0
जनकपुर संवाददाता – जवाहर यादव
प्रशिक्षण महाअभियान के कार्यों एवं बैठकों पर भी चर्चा हुई
भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की उपस्थिति में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नबीन ने इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मण्डलस्तरीय कार्यों एवं बैठकों पर भी चर्चा की। बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नबीन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में श्री नबीन का अभिनंदन भी किया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, अवधेश जैन एवं प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय सहित अभियान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here