Home चर्चा में कलेक्टर ने पीएम आवास के हितग्राही को गृह प्रवेश कराकर सौंपी चाबी

कलेक्टर ने पीएम आवास के हितग्राही को गृह प्रवेश कराकर सौंपी चाबी

11
0

-आवास के पास सोखता गड्ढा निर्माण पर मिली सराहना

 डुगेश्वर संजू साहू/बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भाटापारा तहसील अंतर्गत विभिन्न ग्रामो के दौरे के क्रम में ग्राम खैरी (आर ) में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही तीजमती को गृह प्रवेश कराया और आवास क़ी चाबी सौंपी। उन्होंने सुंदर आवास निर्माण के लिये बधाई दी।

हितग्राही के द्वारा आवास के छत के आउट लेट पाइप के पास वर्षा जल संचयन हेतु सोखता गड्ढा निर्माण किया था। कलेक्टर श्री शर्मा ने सोखता गड्ढा निर्माण पर हितग्राही क़ी सराहना करते हुए उन्हें जागरूक दम्पति कहा। उन्होंने बताया कि जब बारिश होगी तो छत का पानी इस पाइप के द्वारा नीचे आएगा और इस गड्डे में एकत्रित होग़ा। इससे छत का पानी बहकर व्यर्थ नहीं जाएगा बल्कि जमीन के अंदर जाकर रिचार्ज करेगा। उन्होंने सभी से अपने मकान के पास सोखता गड्ढा निर्माण हेतु अपील किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से गिनती, एबीसीडी, फलो, जानवरों के नाम पूछे। कई बच्चों ने कविता भी सुनाई। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों क़ी दर्ज संख्या, गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को रेडी टू इट वितरण के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन के पास सोखता गड्ढा निर्माण हेतु श्रमदान कर लोगों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,एसडीएम श्यामा पटेल, डीपीओ अतुल परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here