Home चर्चा में नहर में पानी छोड़ने पर मंडल अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री साय के...

नहर में पानी छोड़ने पर मंडल अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार

17
0

डुगेश्वर संजू साहू/भवानीपुर (पलारी)। क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच सूखाग्रस्त स्थिति को देखते हुए कनकी नहर से दतरेंगी तक पानी छोड़े जाने पर भाजपा रोहासी मंडल अध्यक्ष विजय कोसले ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मंडल अध्यक्ष विजय कोसले ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण तालाब और जलस्रोत सूखने की स्थिति में पहुंच गए थे। इसे देखते हुए उन्होंने नहर में पानी छोड़ने की अपील की थी। प्रशासन द्वारा कनकी नहर से दतरेंगी तक पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के कई गांवों में राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि नहर में पानी आने से सूख चुके तालाबों में फिर से पानी भरने लगा है, जिससे ग्रामीणों, किसानों तथा पशुओं को काफी राहत मिलेगी। साथ ही खेतों में सिंचाई की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

विजय कोसले ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस त्वरित निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here