Home चर्चा में जलजली में युवा मोर्चा की चौपाल, ‘नक्सलवाद समूल नाश’ अभियान के तहत...

जलजली में युवा मोर्चा की चौपाल, ‘नक्सलवाद समूल नाश’ अभियान के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद

58
0

युसूफ खान/कुसमी/बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल कुसमी द्वारा ‘नक्सलवाद समूल नाश’ अभियान के अंतर्गत ग्राम जलजली (मंडल कुसमी, विधानसभा सामरी) में विशेष चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल युवा मोर्चा के जिला प्रभारी अंकुश सिंह की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना तथा महतारी वंदन योजना—के बारे में विस्तार से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अंकुश सिंह, जिलाध्यक्ष मंगलम पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, मंडल महामंत्री अभय गुप्ता, उपाध्यक्ष विवेक यादव, ओबीसी मंडल अध्यक्ष जगरनाथ यादव तथा किसान मोर्चा महामंत्री विकास गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा युवा मोर्चा के पदाधिकारी छोटू प्रजापति, मनीष जायसवाल, निपुण गुप्ता, ऋतिक गुप्ता, शिवप्रताप यादव, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्राम के सम्मानित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और सुरक्षित एवं विकसित क्षेत्र के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में संगठन की सक्रियता और युवाओं के उत्साहपूर्ण सहभाग से सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here