Home बीजापुर बीजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: परिचित समेत 5 आरोपी गिरफ्तार,...

बीजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: परिचित समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई जारी

27
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

दिनांक 11.04.2026 के रात्रि थाना भैरमगढ़ में एक नाबालिग बालिका को उसके पूर्व से परिचित व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना पर थाना भैरमगढ़ में BNS एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त घटना में पीड़ित बालिका के पूर्व से परिचित 04 अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई।

■ उपरोक्त घटना के संदर्भ में थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना में शामिल 04 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में।

■ अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भैरमगढ़ द्वारा घटना में संलिप्त 05 व्यक्तियों – 1. अंकित परबुलिया 2. लक्ष्मीनाथ लेकाम 3. सुनील परबुलिया 4. जातवेद मोड़ियाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

■ दुष्कर्म घटना के संदर्भ में शीघ्र ही विधिक कार्यवाही पूर्ण कर सभी 04 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here