युसूफ खान –
आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत टाटीझरिया में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं युवाओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का आयोजन सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष इंदरवार के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया। उनका जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “जय भीम” के नारों के साथ उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







