कुलीपोटा। भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं विश्व गौरव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जय सतनाम सेवा समिति कुलीपोटा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के नव निर्माण की मजबूत नींव रखी तथा समता, समरसता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के माध्यम से सर्व समाज को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनके द्वारा दिए गए संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को समिति के सदस्यों ने भी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती पूजा लहरे सहित टिकैत लहरे, दयाराम मिरी, रामलाल लहरे, उमेद लाल खूंटे, सुरेश महदेवा, भरत लहरे, सुभाष खूंटे, पवन लहरे, चंद्रकांत रात्रे, जय लहरे, अशोक मिरी, नरेश रात्रे, सत्यनारायण लहरे, शिवनारायण रात्रे, शिवनारायण लहरे, शिवनारायण महिपाल, राजू मिरी, रामधन रात्रे, अशोक महदेवा, रुपेश रात्रे, धनंजय रात्रे, अनुप मिरी, नकछेड खूंटे, किशनो रात्रे, रमाकांत लहरे, रेशम महदेवा, हेमप्रकाश लहरे, रामकुमार श्रीकांत, ओमप्रकाश कुर्रे, पृथ्वी लहरे, सुजल रात्रे, प्रभात मिरी, राज पाटले, संदीप रात्रे, समीर लहरे, किशोर कुर्रे, अमन लहरे, शुभम खूंटे, वासु लहरे एवं आकाश लहरे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।







