Home कोरबा बांकीमोंगरा में गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल-डीजल के लिए मचा हाहाकार।

बांकीमोंगरा में गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल-डीजल के लिए मचा हाहाकार।

6
0

विकास सोनी –

कोरबा उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है। क्षेत्र के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग अपनी गाड़ियों को लेकर एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

बांकीमोंगरा के दो फ्यूल स्टेशनों पर ‘स्टॉक नहीं है। जहां थोड़ा-बहुत स्टॉक बचा है, वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। काम पर जाने वाले कर्मचारी, स्कूली वाहन और रोजमर्रा के काम निपटाने वाले आम नागरिक इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
प्रमुख समस्याएं जो सामने आ रही है- ईंधन न होने के कारण कई लोगों के वाहन घरों में खड़े हो गए हैं।

डिलीवरी बॉयज और ऑटो चालकों की दैनिक कमाई पूरी तरह प्रभावित हुई है।
हालांकि आधिकारिक तौर पर आपूर्ति बाधित होने का स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो डिपो से सप्लाई में देरी और तकनीकी कारणों से यह संकट पैदा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here