Home खेल आईपीएल 2026: हैदराबाद में SRH और DC की टक्कर, जीत की लय...

आईपीएल 2026: हैदराबाद में SRH और DC की टक्कर, जीत की लय बरकरार रखने पर दोनों की नजर

8
0

आईपीएल में आज सीजन के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला SRH के होम ग्राउंड यानी हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में है। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी।

बता दें कि SRH और DC के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा। लेकिन उससे पहले आइए मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

SRH के लिए यह सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ संतुलित प्रदर्शन किया है और फिलहाल अंकतालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। खास बात यह है कि हैदराबाद ने अपने पिछले दोनों मुकाबले लगातार जीते हैं राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ये जीत अपने घरेलू मैदान पर मिली है। ऐसे में उनका आत्मविश्वास ऊंचा है और घरेलू परिस्थितियों में उन्हें हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।

वहीं DC की बात करें तो टीम ने 5 मैचों में 3 जीत दर्ज कर 6 अंक हासिल किए हैं और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। दिल्ली ने सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में करते हुए लगातार दो मुकाबले जीते थे, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार दो हार झेलनी पड़ी। हालांकि पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसी के घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हराकर टीम ने वापसी के संकेत दिए हैं। अब दिल्ली की नजर इस जीत की लय को बरकरार रखते हुए हैदराबाद के खिलाफ भी जीत दर्ज करने पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here