Home मुख्य ख़बरें भारतीय तेलवाहक जहाज ‘देश गरिमा’ सुरक्षित भारत पहुंचा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार...

भारतीय तेलवाहक जहाज ‘देश गरिमा’ सुरक्षित भारत पहुंचा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर मिली बड़ी राहत

18
0

भारतीय तेल वाहक जहाज ‘”देश गरिमा” स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पारकर भारत पहुंचा है। देश गरिमा क्रूड ऑयल टैंकर काफी मात्रा में तेल लेकर भारत पहुंच गया है लेकिन अभी समुद्र में एंकर पर है। अभी ये जहाज मुंबई में समुद्र किनारे से कुछ नॉटिकल माइल पर स्थित है। 18 अप्रैल को यह जहाज होर्मुज से निकला था और भारतीय झंडा लगा यह टैंकर जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आईआरजीसी की फायरिंग के बाद भी आगे बढ़ता रहा और अब सुरक्षित भारत पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक इस जहाज पर 31 भारतीय नाविक सवार हैं और अब इसके सुरक्षित पहुंचने से ईंधन की कमी से बड़ी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here