Home चर्चा में पिछले सुशासन तिहार पर मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं अब किया...

पिछले सुशासन तिहार पर मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं अब किया जा रहा ढोंग

14
0

-महाविद्यालय घोषणा पूरी न होने पर सुशाशन तिहार का किया जायेगा विरोध
एक साल बाद भी घोषणा पर कोई अमल नहीं

विमल सोनी –

छतीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे पुरे प्रदेश मे विगत वर्ष से सुशासन तिहार मनाया गया जिसमे बहुत सारी घोषणाएं की गई थी इसी कड़ी मे मुख्यमंत्री 2025 मे कोटा विधानसभा के ग्राम खोँगसरा पंहुचे जंहा उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद तोखन साहू के मांग पर मंच से बेलगहना मे शाशकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद भाजपा नेताओं मे श्रेय लेने की होड़ लग गई थी इकाई अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक ढिंढोरा पीटने लग गए कि उनकी मांग पर ये घोषणा कि गई है पर घोषणा होने के एक साल बीत जाने के बाद के बाद भी इस पर कोई अमल नहीं हुआ है ज़ब क्षेत्र की जनता भाजपा नेताओं से इस संबंध मे पूछते हैँ तो कोई जवाब देने की स्थिति मे नहीं रहते कोटा जनपद के पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की छतीसगढ़ शाशन मे अफसर शाही इस कदर हावी है की सूबे के मुखिया के घोषणा को एक साल बीत जाने के बाद भी अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है.

सरकार की कार्यशैली से यह बात स्पष्ट है की अफसर लोग मुख्यमंत्री की बातों को गंभीरता से नहीं लेते शुक्ला ने कहा की कोटा विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बेलगहना तहसील के अंतिम छोर से महाविद्यालय की दुरी लगभग 80 किलोमीटर है जिस वजह से बहुत सारे छात्र, छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैँ मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उन सभी छात्रों मे उम्मीद की किरण जगी थी जो एक साल बाद बुझती नजर आ रही है पूर्व जनपद अध्यक्ष ने कहा की पिछले वर्ष की घोषणा पर कोई प्रयास प्रारम्भ नहीं किया गया जिससे उच्च शिक्षा से पूरा का पूरा एक बैच वंचित रह गया और अब फिर से शाशन के पैसों का दुरूपयोग कर सुशासन तिहार मनाने की तैयारी की जा रही है जो आगे पाठ पीछे सपाट की तरह है शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा की पिछली घोषणाओं को ज़ब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक नया सुशाशन तिहार का ढोंग करना अनुचित है और अगर 15 दिन के अंदर महाविद्यालय खोलने की दिशा मे कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा सुशाशन तिहार का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शाशन एवं प्रशासन की होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here