Home चर्चा में बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 पर बड़ा फोकस: कलेक्टर-सीईओ ने...

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 पर बड़ा फोकस: कलेक्टर-सीईओ ने पटवारी और सचिवों को दिए सख्त निर्देश

10
0

पुकार बाफना/बीजापुर 23 अप्रैल 2026/जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के समस्त पटवारी एवं ग्राम सचिव उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने दोनों योजनाओं के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की सुविधाएं पहुंचाना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नियद नेल्लानार 2.0 के अंतर्गत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए सभी पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सर्वे कार्य को गंभीरता से लेने और समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सर्वे के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए।

कलेक्टर एवं सीईओ ने सभी पटवारी और सचिवों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर योजनाओं को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभागों से जुड़ी जानकारी साझा की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here