Home चर्चा में सामरी मंडल कांग्रेस की विशेष बैठक संपन्न, संगठन सृजन को लेकर बूथ...

सामरी मंडल कांग्रेस की विशेष बैठक संपन्न, संगठन सृजन को लेकर बूथ व वार्ड स्तर पर गठन तेज

10
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
प्रभारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, संगठन मजबूती पर जोर
सामरी। दिनांक 19 अप्रैल 2026, रविवार को मंडल कांग्रेस कमेटी सामरी की एक विशेष बैठक संगठन सृजन के संदर्भ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खसरू राम बुनकर ने की।
बैठक में अतिथि के रूप में लालसाय मिंज, जनपद पंचायत प्रभारी, कुसमी, एवं जितेन्द्र गुप्ता नगर पंचायत कुसमी, राजेंद्र प्रसाद भगत नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ कमेटी एवं वार्ड पंचायत कांग्रेस कमेटियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
बैठक में अजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरजदेव गुप्ता, चम्पालाल नगेसिया, इंद्रदेव यादव सहित मंडल के सभी बूथ कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रभारियों द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्य करने और आम जनता से जुड़ाव बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विक्रम गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, बालमुकुंद यादव, जबर नगेसिया, कामेश्वर, जगतू, बीपीचंद नगेसिया, घनश्याम, शर्मेंद नगेसिया, हरिचरण नगेसिया, सीताराम नागवंशी, जगन नगेसिया, जय राम, लाल चंद, रामदास, गोपाल, मुकेश यादव, श्रवण गुप्ता, केशवनाथ भगत, जयशंकर, चातरूम, मनेश्वर राम, रामसिंह, धनेश्वर एवं बाघू बिरजिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here