गल ने भारत में आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI के साथ साझेदारी का ऐलान किया है और इस नई पार्टनरशिप के बाद भारतीय यूजर्स को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है। अब भारतीय यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट ऐप में आधार बेस्ड डिजिटल आई़़डी सपोर्ट जोड़ दिया गया है। इसके बाद यूजर्स आधार वेरिफायबल क्रेडेंशियल्स को सीधे गूगल वॉलेट में सेव कर सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो आधार को डिजिटल तरीके से गूगल वॉलेट में सेव किया जा सकेगा और इससे यूजर्स डिजिटल तरीके से अपनी पहचान आसानी और सुरक्षित रूप से साबित कर सकेंगे।
इस फीचर के जरिए लोगों के पास ये आजादी होगी कि उन्हें फिजिकल आधार कार्ड हर समय साथ में लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी और गूगल ये सुविधा दे रहा है कि आप इसके जरिए डिजिटल तरीके से अपनी पहचान और उम्र की पुष्टि कर सकेंगे। यह नया फीचर लोगों को फिजिकल दस्तावेज साथ रखने की जरूरत कम करेगा और डिजिटल तरीके से पहचान साबित करना आसान बनाएगा। इसमें सेलेक्टिव डिस्क्लोजर जैसी सुविधा भी प्रदान की गई है जिससे जरूरत के हिसाब से ही लिमिटेड जानकारी शेयर की जाएगी। इसमें यूजर्स की सेफ्टी और गोपनीयता को फोकस में रखते हुए आइडेंटिटी वेरिफिकशन यानी पहचान सत्यापन को पहले से ज्यादा आसान और तेज बना दिया गया है।








