Home कोरबा कुसमुंडा खदान में कोयले से भरी टीपर में लगी आग, चालक ने...

कुसमुंडा खदान में कोयले से भरी टीपर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

2
0

कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह

कुसमुंडा। कुसमुंडा खदान क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोयले से भरी एक टीपर में अचानक आग लग गई। घटना गोदावरी फेस क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां परिवहन कार्य के दौरान यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, टीपर में कोयला लोड कर परिवहन किया जा रहा था, तभी अचानक वाहन में शॉर्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे चालक की जान पर बन आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि संबंधित टीपर सोनू-मोनू कंपनी का है, जो खदान क्षेत्र में कोयला परिवहन का कार्य करती है। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और सुरक्षा दल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

आग लगने से परिवहन कार्य कुछ समय के लिए बाधित हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here