Home चर्चा में अंबिकापुर के वार्ड 23 में 2.90 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि...

अंबिकापुर के वार्ड 23 में 2.90 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन

8
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
सड़क, नाला निर्माण सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत; भाजपा नेताओं ने कहा—“ट्रिपल इंजन सरकार में विकास को मिलेगी नई रफ्तार”
अंबिकापुर।
शहीद वीर नारायण वार्ड क्रमांक–23 में भाजपा प्रदेशमहामंत्री अखिलेश सोनी, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती श्वेता गुप्ता एवं जितेन्द्र सोनी ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। कार्यों की स्वीकृति अंबिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं महापौर श्रीमती मंजूषा भगत द्वारा विगत वर्ष भारी बारिश के कारण जल भराव की स्थिति में जन संपर्क के दौरान वार्ड पार्षद की मांग पर कराया गया है। अधोसंरचना मद से गाड़ाघाट मार्ग सुलभ शौचालय से महादेव बस्ती ट्रांसफार्मर तक डामरीकरण कार्य लागत– 43.31लाख, शिवशंकर नगर से महादेव गली तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 18.17 लाख, अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन से महादेव बस्ती तक नाला निर्माण कार्य  लागत –97.34 लाख, महादेव बस्ती से चोरकाकछार तक नाला निर्माण 131.85 लाख, इस प्रकार कुल– 290.67 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशमहामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर, प्रदेश व देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। और जहां भाजपा है, वहां विकास है। नगर निगम अंबिकापुर में महापौर मंजूषा भगत के नेतृत्व में सरकार बने केवल एक वर्ष हुए हैं। अंबिकापुर के लगभग सभी सड़क स्वीकृत हैं, कार्य प्रारंभ है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय सरकार में विकास कार्य के लिए पैसे की कोई भी कमी नहीं है , हम नागरिकों को विश्वास दिलाते हैं कि अंबिकापुर और वार्ड के विकास कार्य इन पांच वर्ष में पूर्ण हो जाएंगे।
महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा मैंने भारी बारिश के कारण जल भराव के दौरान इस वार्ड का दौरा किया था। और वार्ड वासियों की समस्या से अवगत हुई थी। आपके पार्षद ने प्राथमिकता के आधार पर नाला एवं सड़क डामरीकरण का मांग किया था। अम्बिकापुर विधायक एवं मेरे प्रयास से तत्काल उनकी स्वीकृति शासन से कराई गई है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों द्वारा वार्ड पार्षद व मुझे भारी मत रूपी आशीर्वाद प्रदान किया गया, जिसके लिए हम सदा ऋणी व इस क्षेत्र के विकास हेतु समर्पित रहेंगे ।
सभापति ने कहा कि हमारी सरकार  “हमने बनाया है, हमही सवारेंगे” के नारा को अनुसरण कर कार्य कर रही है। शहर की विकास हेतु हम संकल्पित हैं। हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार है, विकास में किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं आएगी। जनता की सेवा हमारा परम कर्तव्य है।
एमआईसी सदस्य व इस वार्ड के पार्षद जितेंद्र सोनी ने कहा– यह वार्ड ग्राम पंचायत से अलग हुआ था एवं विकास कार्य से अछूता है। जिस विश्वास से आपने वार्ड में मुझे एवं महापौर जी को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। उस पर हम खरा उतरेंगे। मैंने निर्माण कार्य के साथ-साथ बिजली, पानी के लिए,  जितनी भी विकास हेतु मांग की वह पूर्ण हुई है और आगे भी होगी। जिस हेतु मैं वार्ड वासियों की तरफ से हमारे लोकप्रिय विधायक एवं महापौर जी का आभार व्यक्त करता हूं। हमारा वार्ड मूलभूत सुविधाओं से पिछड़ा होने के नाते संगठन में हमारे वरिष्ठ नेता से श्री अखिलेश सोनी जी से व सरकार के प्रतिनिधि के नाते आपसे इस वार्ड के विकास हेतु मदद की अपेक्षा रखता हूं।
इस अवसर पर पार्षद शैलेश सिंह, पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल, श्रीमती उर्मिला सोनी, विकास गुप्ता, सुरेश सोनी, मनोज सोनी, महामाया मंडल के मंत्री अतीश सिंह, संजय जायसवाल, शशिकांत राय, भास्कर पाण्डेय, रवि सोनी, मनीष सिंह, विनोद गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, अरुण तिवारी, कृष्णा तिवारी, रोहित सोनी, कृष्णकांत सोनी, राकेश जायसवाल, कैलाश गुप्ता,  शारदा सोनी, अनिल सिंह भूसील, बबुआ वर्मा, गोपाल जायसवाल, दुर्गा गुप्ता, राजन गुप्ता,  डॉक्टर मुद्गल,  गोस्वामी चाचा, राकेश सिंह, चौबे जी,  अरुण सोनी, सागर बेहरा, श्रीमती अनीता गुप्ता, श्रीमती गीता सोनी,  किरण बसोर, छोटी बसोर, श्रीमती मंजू सोनी, श्रीमती अमरावती सोनी,  ईई राजेश राम, अभियंता प्रेम दुबे, सुपरवाइजर राजेश जायसवाल,  ठेकेदार, निगम के अधिकारी कर्मचारीगण एवं सम्माननीय वार्डवासीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here