Home चर्चा में धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, अंतरराज्यीय...

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार

8
0

खिलेश साहू’/धमतरी –

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार धमतरी पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थ एवं अवैध गतिविधियों पर सतत निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही है।

जिससे मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश स्थापित हुआ है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।

विशेष रूप से बोरई, कुन्दई (जिला नबरंगपुर, ओडिशा) एवं विश्रामपुरी (जिला कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन पर अंतरराज्यीय एवं अंतरजिलीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान की गई है। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ठोस रणनीति के साथ स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे तस्करी के नेटवर्क की पहचान कर उसे जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी एवं निर्णायक कार्यवाही निरंतर जारी है।

स्वयं एसपी धमतरी द्वारा नाकों पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफ कर प्रत्येक वाहन की सूक्ष्मता से जांच करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत पैनी नजर बनाए रखने के स्पष्ट, कड़े एवं परिणामोन्मुख निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 04.05.2026 को सांकरा नाका में सघन वाहन चेकिंग के दौरान मैनपुर की ओर से आ रहे रेनॉल्ट डस्टर वाहन क्रमांक MH 45 AD 9001 को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर डिक्की की तलाशी लेने पर 38 पैकेटों में भरा हुआ कुल 54 किलो 970 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 27,50,000/- रुपये) बरामद किया गया।
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने उक्त गांजा को बलांगीर (ओडिशा) से खरीदकर नासिक (महाराष्ट्र) ले जाना स्वीकार किया।

▪️ आरोपीगण से जप्त सामग्री:
● गांजा -54.970 किलोग्राम (कीमत लगभग 27,50,000/-रूपये)
● रेनॉल्ट डस्टर वाहन – 5,00,000/-रूपये
● 04 मोबाइल फोन – 1,03,500/-रूपये
◆ कुल जुमला कीमती – 33,53,500/-रूपये जप्त।

▪️ आरोपीगण का विवरण-
(01) अमोल अरुण ओढे़कर पिता अरुण परशुराम ओढेंकर उम्र 33 वर्ष साकिन देवी मंदिर रोड शिंदे थाना नासिक रोड जिला नासिक महाराष्ट्र
(02) तनिष गायकवाड पिता बाबा साहेब गायकवाड उम्र 19 वर्ष साकिन श्रीरामपुर थाना श्रीरामपुर जिला अहमदनगर महाराष्ट्र
(03) ऋषिकेश पिता भाउ साहेब सिरसाट उम्र 23 वर्ष साकिन राहाता,थाना राहाता ,जिला अहमदनगर महाराष्ट्र के रहने वाले बताये‌।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 38/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इसके 15 दिन पूर्व ही सांकरा चेक पोस्ट/नाके पर सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे गांजा तस्करों पर प्रभावी प्रहार किया गया था।
उक्त कार्यवाही में कुल 127.09 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 63,54,500/-रुपये), घटना में प्रयुक्त वाहन (9,00,000/-रुपये), दो मोबाइल (15,000/-रुपये) एवं 1,500/- रुपये नगद सहित लगभग 72,71,000/-रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई थी।

यह लगातार की जा रही सख्त एवं रणनीतिक कार्यवाहियों का परिणाम है कि सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर धमतरी पुलिस का प्रभावी दबाव बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here