Home चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने नगर निगम में...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने नगर निगम में ऑनलाइन जमा किया टैक्स

6
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर देव ने उठाया 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ 
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने अपने निवास के वित्तीय वर्ष 2026 -27 वर्ष के संपत्ति कर का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया। उन्हें शासन के दिशा निर्देशानुसार 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ भी मिला। निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने भी ऑनलाइन के माध्यम से अपना संपत्ति कर जमा किया।
विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ने नगर वासियों को घर बैठे करों का ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की है। नगर निगम द्वारा लोगों को सुविधा उपलब्ध करते हुए अब अपने-अपने मकानो का समेकित संपत्ति कर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विधायक ने कहा सभी करदाता अपने-अपने मकानों दुकानों का समेकित संपत्ति कर, जलकर सही समय में जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। महापौर संजय पांडे ने कहा नगर पालिका निगम जगदलपुर के अंतर्गत समस्त संपत्ति कर दाताओं को करो का भुगतान कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। वित्तीय वर्ष 01अप्रैल 2026 से 31 में 2026 तक 6.25 प्रतिशत की छूट दी गई है। कर जमा करने के दौरान महापौर संजय पांडे, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, पितामह नायक, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक कुलदीप पाणिग्रही, सहायक राजस्व निरीक्षक राकेश नाग, गेब्रियल सिरहा, अभिषेक शेट्टी व राजस्व अमला उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here