Home चर्चा में ग्राम सकरी में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कनिष्ठ अभियंता ...

ग्राम सकरी में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपे – डागेश यादव

5
0

सोमन साहू/आरंग –

आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सकरी (जावा) में विगत कई महीनों से लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। गर्मी के मौसम में शाम ढलते ही घरों में सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं और रात में कूलर-पंखे भी ठीक से नहीं चल रहे हैं, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और युवा गर्मी से बेहाल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के समीप लगे 40 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता अपर्याप्त होने के कारण पूरे गांव की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। दिन भर खेतों में मेहनत करके लौटने वाले किसान और मजदूर रात को भी आराम नहीं कर पा रहे हैं। वोल्टेज बार-बार ऊपर-नीचे होने से बिजली की स्थिति बस से भी बदतर हो गई है।

इस समस्या को लेकर गांव के समाजसेवी डागेश यादव ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चंदखुरी मंदिर हसौद स्थित विद्युत विभाग के खनिज अभियंता साहब को समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल 40 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

डागेश यादव समाज सेवी ने विद्युत विभाग से मांग की है कि गर्मी के इस प्रचंड मौसम में उनकी इस गंभीर समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि रोजमर्रा की जिंदगी और खेती-किसानी पर पड़ रहे संकट को कम किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here