Home कोरबा एसईसीएल गेवरा के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में...

एसईसीएल गेवरा के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में हुआ निधन कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर

6
0

-हाल ही में डी.टी के पद पर पदोन्नति हुए थे त्यागी

हेमचंद्र सोनी/गेवरा दीपका

एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी जो की हाल ही में निदेशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नत हुए थे जिनका सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। यह खबर सामने आते ही पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार त्यागी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे बीते देर रात उनकी गाड़ी बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम चोटिया के पास पार्सल वाहन से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्हें एसईसीएल गेवरा एरिया के महाप्रबंधक पद से पदोन्नत कर निदेशक तकनीकी (डीटी) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे अपनी नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए गेवरा से रवाना हुए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी, कर्मचारी और उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। उनके निधन की खबर से एसईसीएल परिवार और कोरबा जिले में गहरा शोक व्याप्त है।

अरुण कुमार त्यागी को एक कुशल प्रशासक, अनुभवी अधिकारी और सौम्य व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है। एसईसीएल के सीएमडी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके आकस्मिक निधन से कोयला उद्योग जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here