Home चर्चा में ग्राम दुरधा में बस्तर मुन्ने सैचुरेशन शिविर का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए...

ग्राम दुरधा में बस्तर मुन्ने सैचुरेशन शिविर का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

7
0

पुकार बाफना/बीजापुर 08 मई 2026/
एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री हिमांशु साहू ने ग्राम दुरधा में आयोजित बस्तर मुन्ने सैचुरेशन शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने शिविर में उपस्थित कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर एसडीएम एवं सीईओ ने क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्राहकों से भी मुलाकात की। उन्होंने संग्राहकों से तेंदूपत्ता खरीदी की स्थिति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

प्रशासन द्वारा ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में लगातार शिविरों एवं निरीक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here