Home चर्चा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

5
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
आदिवासी, हिन्दू एवं क्रिश्चियन परंपराओं के साथ नवदम्पत्तियों ने लिए सात जन्मों के संकल्प
बीजापुर 09 मई 2026/परियोजना भोपालपटनम अंतर्गत मद्देड़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के कुल 40 जोड़ों का विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह में क्षेत्रभर से जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पैरे पुलैय्या रहे। विशिष्ट अतिथियों में  जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता कुड़ेम, महिला एवं बाल विकास सभापति तनुजा कुम्मर तथा सर्व आदिवासी समाज से अशोक तलांडी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में  एसडीएम तहसीलदार सहित सहित प्रशासनिक अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामूहिक विवाह समारोह में 11 आदिवासी जोड़े, 25 हिन्दू जोड़े एवं 4 क्रिश्चियन जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया गया। विवाह मंडप में पारंपरिक वेशभूषा, लोक रीति-रिवाज एवं उत्साहपूर्ण माहौल ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिससे सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान नवदम्पत्तियों को शासन की ओर से प्रदत्त सहायता राशि ,सामग्री एवं योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह का सफल संचालन एवं व्यवस्थाएं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सराही गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here