Home टेक्नोलॉजी सोशल मीडिया पर प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करना पड़ेगा भारी, 2 घंटे में...

सोशल मीडिया पर प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करना पड़ेगा भारी, 2 घंटे में हटाना होगा कंटेंट; सरकार ने IT Rules किए सख्त

5
0

सरकार ने आईटी नियमों में एक बार फिर से सख्ती की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्राइवेट फोटो/वीडियो अब 2 घंटे के अंदर डिलीट कर दिए जाएंगे। इसे हटाने के लिए अब कई दिनों तक का इंतजार नहीं करना होगा। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इसे लेकर सख्त आदेश दिए हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, कंपनियों की तरफ से इसे लेकर फिलहाल कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here