Home चर्चा में जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध घबराहट में खरीदारी नहीं करने...

जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध घबराहट में खरीदारी नहीं करने कलेक्टर ने की अपील

2
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

बिलासपुर, 14 मई 2026/जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है तथा जिले में ईंधन आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिले में वर्तमान में पेट्रोल का 1191 किलोलीटर एवं डीजल का 1507 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जो जिले की आवश्यकता के अनुसार पांच दिनों से अधिक की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है।
खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने बताया कि जिले में कुल 146 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं, जिनमें से केवल 8 पंपों पर अस्थायी रूप से ड्राईआउट की स्थिति निर्मित हुई थी। इन पंपों पर भी ऑयल कंपनियों के डिपो से लगातार आपूर्ति कर स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के कुछ पेट्रोल-डीजल पंपों पर ड्राईआउट की स्थिति अफवाह एवं घबराहट के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अचानक अधिक मात्रा में खरीदारी किए जाने से निर्मित हुई। इससे मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई और कुछ स्थानों पर कृत्रिम अभाव की स्थिति बनी।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने तीनों ऑयल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक लेकर जिले में पेट्रोल-डीजल उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में आवश्यकता के अनुसार मांग एवं खपत के अनुरूप आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिले में ईंधन आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कॉल सेंटर नंबर 07752224150 संचालित किया गया है। साथ ही मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घंटे संचालन के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर ऑयल कंपनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारी लगातार पेट्रोल-डीजल पंपों का निरीक्षण एवं निगरानी कर रहे हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से प्रभावित न हों तथा केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल क्रय करें। जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here