Home मुख्य ख़बरें नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दिया खास तोहफा, इटली दौरे में...

नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दिया खास तोहफा, इटली दौरे में दिखी दोनों नेताओं की शानदार दोस्ती

11
0

इटली दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को स्पेशल गिफ्ट दी है। प्रधानमंत्री मोदी ये स्पेशल गिफ्ट भारत से लेकर इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए लेकर पहुंचे थे। पीएम मोदी ने मेलोनी को जैसे ही ये स्पथल गिफ्ट दिया, वह काफी खुश हो गईं। मेलोनी ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर इसका खुलासा किया है। वीडियो में भी देख सकते हैं कि मोदी से स्पेशल गिफ्ट पाकर मेलोनी काफी खुश दुख रहीं है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर इटली पहुंचे हैं। रोम में पीएम मोदी ने अपने खास दोस्त और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ डिनर किया। इसके बाद दोनों एक ही कार में घूमने के लिए कोलेसियम गए। यहां दोनों ने एक साथ कई तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जबदस्त केमिस्ट्री (बॉन्डिंग) देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here