Home चर्चा में सेटलिंग टैंक की सफाई के चलते जगदलपुर के 7 वार्डों में बुधवार...

सेटलिंग टैंक की सफाई के चलते जगदलपुर के 7 वार्डों में बुधवार को ठप रहेगी जलापूर्ति, निगम ने किया अलर्ट

7
0

अर्जुन झा/जगदलपुर, 26 मई 2026
गर्मी के मौसम में जगदलपुर शहर के हजारों घरों के लिए परेशानी की खबर है। नगर पालिक निगम के जलप्रदाय शाखा ने सूचना जारी कर बताया है कि बुधवार, 27 मई को शहर के 7 प्रमुख वार्डों में दोपहर के बाद से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

क्यों बंद होगा पानी?
निगम के अनुसार पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट में लगे सेटलिंग टैंक की वार्षिक सफाई का कार्य बुधवार को किया जाना है। यह टैंक शहर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाता है। समय-समय पर इसमें जमी गाद और अशुद्धियों को साफ करना जरूरी होता है, जिससे पानी की गुणवत्ता बनी रहे। इसी अनिवार्य रखरखाव कार्य के कारण जलापूर्ति बाधित करने का निर्णय लिया गया है।

किन-किन वार्डों पर पड़ेगा असर?
इस सफाई अभियान के चलते प्रवीर वार्ड क्र0-01, विजय वार्ड क्र0-02, शिव मंदिर वार्ड क्र0-03, भैरमदेव वार्ड क्र0-04, वीरसावरकर वार्ड क्र0-05, प्रतापदेव वार्ड क्र0-11 तथा बालाजी वार्ड क्र0-13 में पानी की सप्लाई नहीं होगी। ये सभी वार्ड सीधे पावर हाउस फिल्टर प्लांट से जुड़े हैं। अनुमान है कि इन क्षेत्रों के 8 से 10 हजार परिवार इस अस्थायी कटौती से प्रभावित होंगे।

निगम की अपील: पहले से करें पानी का इंतजाम
नगर निगम प्रशासन ने प्रभावित वार्डों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बुधवार सुबह तक ही पीने व अन्य घरेलू कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार पानी का संग्रहण कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here