जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में पदाधिकारियों ने बुधवार को कुलदीप शर्मा से सौजन्य मुलाकात किया। स्कार्फ लगाकर कलेक्टर का सम्मान किया गया तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों के द्वारा बुके भेंट किया गया।
भारत स्काउटस एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में चलाई जाने वाले तारुण्य वार्ता पर खुलकर चर्चा अभियान,जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, विभिन्न स्थलों पर प्रचार आदि के विषय में विस्तार से बताया गया। कलेक्टर ने इस विषय को गांव -गांव, घर-घर तक जागरूक करने के लिए टीम की प्रशंसा की। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।
इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, राज्य मुख्यालय आयुक्त द्वय खोडस राम कश्यप, डॉ. जगदीश हीरा साहू, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल, सदस्य नरेश केशरवानी, मानकचन्द वर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड नेहा उपाध्याय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड रजनीकला पाटकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।








