आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग, लक्ष्मी विहार विकास समिति आरंग द्वारा विगत दिवस जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका में ज्ञापन देकर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन एवं सी एम ओ को इस समस्या से अवगत कराते हुए नल कलेक्शन की मांग की गई थी ताकि रहवासियों को जलसंकट से मुक्ति मिल सके इस गंभीर समस्या के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हुए त्वरित कार्यवाही कर 28 मई गुरुवार को पूजा अर्चना व श्रीफल समर्पित कर नल कनेक्शन कार्य का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष पवन चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू मीडिया प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान सतनाम सिंह टूटेजा कमलकांत बंजारे, धनेश निषाद, एस . के.तिवारी अमरीका साहू किरण दीवान सीमा निषाद आदि ने इस पहल के लिए पालिका अध्यक्ष संदीप जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीतल चन्द्रवंशी के प्रति आभार प्रकट किया है








