Home चर्चा में समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है — मंत्री राजेश...

समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है — मंत्री राजेश अग्रवाल।

3
0

लखनपुर। संवाददाता – विकास अग्रवाल

लखनपुर।
अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत ग्राम हरिहरपुर उदयपुर पहुंच ग्रामीणो से रू-ब-रू होते हुए उनकी समस्या मांगों को गंभीरता से सुना तथा पेशतर से पेशतर समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का भव्य स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों से सीधे सम्पर्क बनाते हुए कहा -जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है।

उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को यकीन दिलाया कि उनकी अपेक्षाओं जनभावनाओं एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की संकल्प को पूरा करने के लिए वे निरंतर प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे। प्रदेश सरकार के लाभकारी योजनाओं को कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की भी बात कही। क्षेत्रवासीयो ने मंत्री अग्रवाल को अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस किया। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, तबरेज आलम जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here