लक्ष्मी नारायण लहरे
रायपुर l प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था ” वक्ता मंच” द्वारा रविवार 31 मई को राजधानी के वृन्दावन सभागृह में प्रदेश स्तरीय काव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है l इस अवसर पर एक भव्य तथा गरिमामय समारोह में प्रदेश भर के कवियों का काव्य पाठ, विमोचन एवं 151 रचनाकारों का सम्मान किया जायेगा l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि विगत 3 दशकों से संस्था द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है l इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के रचनाकारों को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें मंच प्रदान करना है l विगत 3 दशकों से जारी वक्ता मंच की इस मुहिम के जरिए छत्तीसगढ़ के गांव -गांव में बड़ी संख्या में रचनाकार तैयार हुए है जिन्होंने प्रादेशिक स्तर से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश का नाम रौशन किया है l कार्यक्रम में हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के नवोदित व स्थापित दोनों धाराओं के रचनाकारों का सम्मान किया जायेगा l इस अवसर पर राजधानी के प्रबुद्धजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे l वक्ता मंच द्वारा व्यापक रूप से आयोजन की तैयारियां की गई है l








