Home मुख्य ख़बरें मोबाइल-लैपटॉप की बढ़ती लत बन रही सेहत की दुश्मन, टेक नेक से...

मोबाइल-लैपटॉप की बढ़ती लत बन रही सेहत की दुश्मन, टेक नेक से लेकर आई स्ट्रेन, स्लीप डिसऑर्डर और नोमोफोबिया तक की बीमारियां दे रही दस्तक

7
0

हमारी सेहत का हाल कुछ ऐसी है कि एक गलत आदत, एक गलत पॉस्चर और शरीर का पूरा बैलेंस बिगड़ने लगता है। सुबह अलार्म बंद करने से लेकर रात की आखिरी रील तक मोबाइल, लैपटॉप, ईयरफोन और स्क्रीन हमारे साथ चिपके रहते हैं। शहर हो या गांव डिजिटल दुनिया अब हर हाथ में है, लेकिन सुविधा जब जरूरत से ज्यादा हो जाए तो वही शरीर की तकलीफ बन जाती है। यानी जो टेक्नोलॉजी काम आसान करने आई थी। वही अब गर्दन झुका रही है, आंखें थका रही है, नींद उड़ा रही है और इंसान को वक्त से पहले बूढ़ा बना रही है। मोबाइल की छोटी स्क्रीन से शुरू हुई दिक्कत कलाई, अंगूठे, गर्दन, कंधे, कमर, आंख, कान और दिमाग तक पहुंच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here