Home चर्चा में राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम में बीजापुर के किसान को आम के विशिष्ट...

राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम में बीजापुर के किसान को आम के विशिष्ट किस्म हाथीझूल के लिए मिला प्रथम पुरस्कार

16
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 02 जून 2026/इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं संचालनालय, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी छ. ग. शासन के संयुक्त तत्वाधान में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से हुआ।
कार्यक्रम 29 से 31 मई तक चला, जिसमें पूरे देश से आम के 250 किस्मों ने अलग अलग खंडों में भाग लिया। जिसमें श्री जेवियर कुजूर, कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर के किसान को आम के विशिष्ट किस्म हाथीझूल के लिए विशिष्ट किस्म (रंग, सुगंध, आकार एवं स्वाद इत्यादि) वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर पूरे जिले का सम्मान बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here