जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जांजगीर चांपा 04 जून 2026। तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर जिले से मुक्त कराए गए जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिक एवं उनके परिवारजन सुरक्षित रूप से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्टेशन पहुंचकर सभी श्रमिकों से मुलाकात की गई तथा उनका हालचाल जाना गया। श्रम पदाधिकारी श्री समीर मिश्रा ने बताया जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। सभी श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराने के उपरांत उनके गृह ग्राम तक पहुंचाने हेतु विशेष बस सुविधा उपलब्ध कराई गई।









