Home चर्चा में विश्व पर्यावरण दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय परिसर में पौधरोपण कमिश्नर ने...

विश्व पर्यावरण दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय परिसर में पौधरोपण कमिश्नर ने कचनार का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संवर्धन का संदेश

9
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

बिलासपुर, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोनी स्थित संभागायुक्त कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने परिसर में कचनार का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त विकास श्री हरिशंकर चौहान, उपायुक्त राजस्व श्रीमती स्मृति तिवारी एवं अराध्या कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
संभागायुक्त श्री जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सतत् जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण सबसे प्रभावी और सरल उपाय है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे केवल हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here