Home चर्चा में एआई तकनीक: नवयुग की शक्ति, अवसर और सावधानी का संदेश

एआई तकनीक: नवयुग की शक्ति, अवसर और सावधानी का संदेश

25
0
एआई तकनीक अभी नई-नई आई है,
दुनिया में इसने ख़ूब धूम मचाई है।
लोगों के मन में नई उम्मीदें जगाई हैं,
अपने प्रभाव की छाप हर ओर दिखाई है।
ज्ञान-विज्ञान को नई दिशा दिखलाई है,
काम करने की रफ़्तार भी बढ़ाई है।
इस तकनीक से लाभ अनेक होंगे,
पर लोगों को सतर्क भी रहना होगा।
विज्ञापनों पर सावधानी बरतनी होगी,
हर जानकारी को परखना और समझना होगा।
प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा,
नई तकनीकों को सीखना और अपनाना होगा।
उद्योग जगत की दिशा बदल जाएगी,
नवाचार की नई लहर चल जाएगी।
सरकार को योजनाएँ बनाना सरल होगा,
जनहित का हर प्रयास अधिक सफल होगा।
यह तकनीक पुरानी पद्धतियों का स्थान लेगी,
कार्य करने की नई संस्कृति गढ़ देगी।
समय और श्रम दोनों की बचत होगी,
उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी।
चुनौतियाँ भी इसके साथ आएँगी,
पर समाधान की राह भी दिखाएँगी।
सही दिशा में यदि इसका उपयोग होगा,
तो मानव जीवन और बेहतर होगा।
एआई तकनीक एक नया अध्याय लिखेगी,
प्रगति की गति को नई ऊँचाई देगी।
विवेक, ज्ञान और नैतिकता साथ रहे,
तभी इसका हर परिणाम कल्याणकारी बने।
आइए नवयुग का आग़ाज़ करें,
एआई तकनीक का इस्तेमाल करें।
मिले अवसरों का सदुपयोग करें,
ज्ञान और कौशल का विस्तार करें।
प्रगति के नए आयाम गढ़ें,
सफलता के नए सोपान चढ़ें।
पर हर कदम सोच-समझकर रखें,
सतर्क, सजग और सावधान भी रहें।
✍️: राजकुमार सोनी, रायपुर (छत्तीसगढ़)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here