Home कोरबा एसईसीएल दीपका द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण...

एसईसीएल दीपका द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण दिवस समर्पण और सद्भाव का दिवस है:-अशोक कुमार

16
0
संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
गेवरा दीपका
विश्व पर्यावरण दिवस 𝟐𝟎𝟐𝟔 के अवसर पर एसईसीएल दीपका क्षेत्र में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया 
विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 05 जून को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी क्रम में एसईसीएल दीपका क्षेत्र द्वारा इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक कुमार, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, दीपका क्षेत्र द्वारा ध्वजारोहण से किया गया तत्पश्चात  एन.के. साहू, महाप्रबंधक (खनन) एवं उप क्षेत्रीय प्रबंधक, दीपका विस्तार परियोजना द्वारा अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, कोल इंडिया लिमिटेड का संदेश वाचन किया गया।
 इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रगति उद्यान से श्रमवीर स्टेडियम तक रैली का आयोजन किया गया। इसके पश्चात
“एक पेड़ माँ के नाम”
अभियान के अंतर्गत श्रमवीर स्टेडियम में लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 04.06.2026 को आयोजित पर्यावरण जागरूकता प्रतियोगिता में लगभग 200 विद्यार्थियों ने निबंध, पोस्टर, स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा पर्यावरण सराहना प्रतीक दिया गया।
तत्पश्चात दिनांक 05.06.2026 को ऑफिसर्स क्लब, प्रगतिनगर में आयोजित समारोह में प्रतियोगिता के लगभग 36 विजेता बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित कर पारितोषिक वितरित किए गए  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पर्यावरण विषयक पोस्टरों का प्रदर्शन भी किया गया।
ऑफिसर्स क्लब में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला आयोजित की गई
 इस कार्यक्रम में एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों, प्लास्टिक कचरे को कम करने, उसके पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेल द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन की प्रक्रिया से भी कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
पर्यावरण दिवस समर्पण और सद्भाव का दिवस है:-अशोक कुमार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसईसीएल दीपका के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अशोक कुमार ने
पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और पर्यावरण के प्रति हमारे मन में समर्पण के साथ-साथ सद्भाव का होना भी सिद्धांत आवश्यक है और उन्होंने आगे इस विषय पर प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से एसईसीएल दीपका क्षेत्र ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here