Home चर्चा में संगठन की स्वीकृति के बिना हुए आयोजन के खिलाफ खारंग विप्र संघ...

संगठन की स्वीकृति के बिना हुए आयोजन के खिलाफ खारंग विप्र संघ ने पारित किया निंदा प्रस्ताव..

23
0
संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर -:- छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण विप्र संघ खारंग परिक्षेत्र की मासिक बैठक ग्राम सेलर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पुनर्गठन, सदस्यता विस्तार, युवा सहभागिता तथा संगठनात्मक अनुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुनर्गठन के लिए वरिष्ठ सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के वरिष्ठ सदस्य जगदीश गुरूद्वान, कुशल प्रसाद शर्मा, भागवत प्रसाद तिवारी एवं चंद्रिका प्रसाद तिवारी को संगठन के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव तैयार करने हेतु अधिकृत किया गया। साथ ही वार्षिक सदस्यता अभियान को गति देने के लिए ग्राम भ्रमण कर सदस्यता शुल्क संग्रहित करने का निर्णय लिया गया।
युवा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय
खारंग परिक्षेत्र के सीस से गतौरा तक के गांवों के युवा विप्रों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से निकट भविष्य में एक युवा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
मकर संक्रांति पर्व पर आयोजन के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित
बैठक में युवा विप्र खारंग परिक्षेत्र के बैनर तले संगठन की स्वीकृति के बिना मकर संक्रांति पर्व पर अशोक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई। इस विषय पर चर्चा के बाद उपस्थित विप्रजनों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस संबंध में युवा विप्र खारंग परिक्षेत्र के अध्यक्ष अंकित गौरहा ने कहा कि संगठन की जानकारी और अनुमति के बिना बेलतरा क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि द्वारा अपने दो व्यवसायिक सहयोगियों के साथ मिलकर राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए संगठन के नाम एवं बैनर का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से समाज के वरिष्ठजन एवं युवा वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, जिसके चलते बैठक में नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त आयोजन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में प्रदीप शास्त्री (नगोई), अर्जुन तिवारी (सेलर), विरेन्द्र गौरहा (उरतुम), राम अवतार पांडेय (गतौरी), ओंकार शर्मा (बाम्हू), राजेन्द्र तिवारी, डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा (गिधौरी), ईश्वर प्रसाद तिवारी, परमेश्वर तिवारी (सेलर), अश्वनी पांडेय (भरारी), मदन मोहन पांडेय (कोनी), लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, सनत शर्मा (सिंघरी), संतोष कुमार मिश्रा (नेवसा), योगेश्वर दुबे (लखराम), अंकित गौरहा (सेमरा), रितेश शर्मा (पौंसरा), महेन्द्र पांडेय (गतौरी), शोभाकांत तिवारी (पौंसरा), अवधेश शर्मा (जलसों), कृष्णा पांडेय, चंद्रेश तिवारी, सतीष तिवारी, अभिषेक शर्मा, लक्ष्मीनारायण पांडेय, संतोष तिवारी, आलोक शर्मा, ज्योतिष तिवारी, आयुष तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here