Home चर्चा में लंघाडोल थाना क्षेत्र के भैंसाबुड़ा में किराना दुकान में चोरी, 20–25 हजार...

लंघाडोल थाना क्षेत्र के भैंसाबुड़ा में किराना दुकान में चोरी, 20–25 हजार रुपये का सामान पार

8
0
सिंगरौली /भैंसाबुड़ा,8 जून। सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसाबुड़ा में अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 20 से 25 हजार रुपये मूल्य का किराना सामान चोरी कर ले गए। साथ ही दुकान के शटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे दुकानदार को अतिरिक्त आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, ग्राम भैंसाबुड़ा निवासी शंकर साकेत पिता स्वर्गीय रामखेलावन की किराना दुकान में 7 जून की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और दुकान में रखा सामान लेकर फरार हो गए।
सोमवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद मामले की सूचना लंघाडोल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तथा लोगों ने क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here