Home चर्चा में एम.एड.शोधार्थियों के शोध विषयों को मिली अंतिम स्वीकृति, शोध निर्देशक डॉ.हेमंत खटकर...

एम.एड.शोधार्थियों के शोध विषयों को मिली अंतिम स्वीकृति, शोध निर्देशक डॉ.हेमंत खटकर ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव …

3
0

संवाददाता – लक्ष्मीनारायण लहरे

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से संबंध एम. एड पाठ्यक्रम के अंतर्गत शोध कार्यों को नई दिशा देते हुए शोधार्थियों के सिनॉप्सिस (शोध प्रस्ताव) विषयों का अंतिम अनुमोदन संपन्न हुआ I कार्यक्रम में संस्थान के निर्देशक प्रोफेसर सी.डी.आगासे से तथा विषय विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा वर्मा ने शोध प्रस्तावों का विस्तृत अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया I

इस अवसर पर शोध निर्देशक डॉ. हेमंत खटकर के मार्गदर्शन में तैयार किए गए शोध प्रस्तावों की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रासंगिकता एवं शोध पद्धति का परीक्षण किया गया I विशेषज्ञों ने शोधार्थियों को वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर गंभीर एवं तथ्यपरक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया I
संचालक प्रोफेसर सी.डी. आगासे ने कहा कि शोध कार्य केवल डिग्री प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त साधन है l उन्होंने शोधार्थियों से गुणवत्तापूर्ण एवं समाजोपयोगी अनुसंधान करने का आवाहन किया l

विषय विशेषज्ञ डॉक्टर श्रद्धा वर्मा ने शोध प्रस्तावों की सराहना करते हुए कहा कि चयनित विषय समकालीन शैक्षिक चुनौतियों एवं आवश्यकताओं से जुड़ी हुई जिनमें निष्कर्ष भविष्य में शिक्षा जगत के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे l उन्होंने सुधार्थियों को अनुसंधान के दौरान वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अकादमिक नैतिकता का पालन करने की सलाह दी l
मार्गदर्शक डॉक्टर हेमंत खटकर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि शोध की सफलता निरंतर अध्ययन , अनुशासन एवं समर्पण पर आधारित होती है I उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सुधरता उत्कृष्ट शोध कार्य प्रस्तुत कर शमशान एवं विश्वविद्यालय का नाम ग्रेनाइट करेंगे l
कार्यक्रम के सफल आयोजन से सुधार्थियों में उत्साह का वातावरण रहा संस्थान परिवार ने इसे शैक्षिक उत्कृष्ट एवं अनुसंधान संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here