Home चर्चा में सड़क निर्माण से बदली एंचोडा की तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन की...

सड़क निर्माण से बदली एंचोडा की तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन की बड़ी राहत

11
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 13 जून 2026- भोपालपटनम विकासखण्ड के अंतर्गत एल-051 टी-05 से एंचोडा तक 8.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए विकास की नई राह लेकर आया है। वर्ष 2018-19 में स्वीकृत इस परियोजना के तहत 8.50 किलोमीटर मिट्टीकरण एवं मुरूमीकरण सड़क के साथ 4 पुलियों का निर्माण किया गया है। कार्य अंतिम चरण में है और जून माह में पूर्ण होने की संभावना है। सड़क निर्माण से पहले एंचोडा और आसपास के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पगडंडियों, जंगल के रास्तों और कच्चे मार्गों का सहारा लेना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में कीचड़, गड्ढों और पुल-पुलियों के अभाव के कारण आवागमन लगभग बाधित हो जाता था। स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना भी चुनौतीपूर्ण था। किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने और आवश्यक सामग्री लाने में काफी समय और अतिरिक्त खर्च करना पड़ता था। प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों को भी गांवों तक पहुंचने में कठिनाई होती थी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब होता था।
अब सड़क निर्माण के बाद एंचोडा का संपर्क मुख्य मार्ग, बाजार केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र तथा विकासखंड मुख्यालय से सीधे जुड़ गया है। विद्यार्थियों की शिक्षा, किसानों की आजीविका और ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों से जुड़े कार्य पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गए हैं। कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाना आसान हुआ है तथा राशन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी कम समय में मुख्यालय तक पहुंचा जा सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन बेहतर हुआ है, बल्कि गांव के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिली है। वहीं शासन-प्रशासन की पहुंच बढ़ने से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर ग्रामीणों तक पहुंच रहा है। सड़क ने एंचोडा के विकास की राह को और अधिक मजबूत बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here