आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग — सूर्य की तपन चरम पर है अभी भी तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास है भीषण गर्मी के चलते आगजनी की घटनाएं घट रही है स्वास्थ सबसे बड़ा धन है सुबह से ही गर्म हवाएं चलती है शरीर से पसीना निकलना प्रारंभ हो जाता है विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की जाती है साथ ही भीषण गर्मी में भू जल स्तर गिरने के कारण हैंडपंप तथा बोर सूखने लगते हैं बच्चों को अभी पाठ्य पुस्तक उपलब्ध नहीं हो पाई है इन विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शालाओं का संचालन बच्चों के हित में नहीं है शिक्षक संघ आरंग के प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान हेमंत चंद्राकर नेमेश्वर साहू सुनील चंद्राकर बेदलाल साहू रोमेश चंद्राकर टीकाराम साहू आदि ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में वृद्धि की मांग की है








