Home चर्चा में 28 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस...

28 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

7
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 गिरफ्तार आरोपी रतन चंद्रा (उम्र 42 वर्ष) निवासी घोघरानाला, चाम्पा, थाना चाम्पा, जिला जांजगीर-चाम्पा
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन जिले में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चाम्पा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 28 पाव देशी प्लेन शराब  कीमत 2,240 रुपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 309/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी चाम्पा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अमृत सलूजा, आरक्षक मुन्द्रिका दुबे, गौरीशंकर राय एवं वीरेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here